हरदोई: हमलावर हुए सियार ने किसान का मुंह नोंचा, गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत देखने जा रहे किसान के ऊपर झाड़ियों में छिपे बैठे सियार ने एका-एक हमला करते हुए उसका मुंह और हाथ नोंच डाला, चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन कर वहां आस-पड़ोस मौजूद लोग दौड़ पड़े। उसी बीच हमलावर हुआ सियार कहीं झाड़ियों में छिप गया। इसे ले कर लोगों में काफी दहशत फैली हुई है।

बताया गया है कि बुधवार की दोपहर बाद बेहटा गोकुल थाने के जसमई खेरौना मजरा तारापुरवा निवासी 55 वर्षीय रामलखन अपने खेत पर जा रहा था,उसी बीच वहां झाड़ियों में छिपे बैठे सियार ने हमला कर दिया। हमले में उसने किसान का मुंह और हाथ नोंच डाला।

उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन कर जब आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े,उसी बीच हमलावर सियार भाग कर वहीं झाड़ियों में छिप गया। बुरी तरह ज़ख्मी हुए किसान को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।

गांव वालों का कहना है कि हमला करने वाला सियार आदमखोर होता जा रहा है, इससे पहले भी वह कई लोगों पर हमला कर चुका है। इस तरह लगातार हो रहे सियार के हमलें से लोगों में दहशत फैली हुई है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर के खिलाफ कसा शिकंजा, एक और एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार