हरदोई में सत्संग जा रहे वृद्ध को रोडवेज बस ने मारी टक्कर
मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। गोसवा नहर पुल पर साइकिल से सत्संग को जा रहे वृद्ध को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव निवासी बाबूलाल 70 पुत्र बेनी प्रसाद गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे साइकिल से मल्लावां सत्संग को जा रहे थे। तभी मल्लावां संडीला मार्ग पर गोसवा नहर पुल पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आये। ऐसे में मृतक के तीन पुत्र है। हादसे में चालक अशोक के भी चोटे आई।
