अदालत से मुख्तार अंसारी ने की प्रार्थना - मेरी आंखों का इलाज कराये सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी एमपी एमएलए कोर्ट में हुई। जहां मुख्तार अंसारी ने अदालत से अपने आंखों का इलाज कराये जाने की प्रार्थना की। न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने सरकार को मुख्तार अंसारी को आंखों के इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 11 जनवरी को निश्चित कर दी।

इसी मामले में जफर उर्फ चुन्ना व अफरोज उर्फ चुन्नू की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। शेष सभी व्यक्तियों ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया गया जिसे मंजूर कर लिया गया। इसी मामले में डॉक्टर अलका राय की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट एसीजेएम विपिन यादव की अदालत में हुई जहां गवाह के अनुपस्थित होने के कारण 17 जनवरी की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय की गई। बाराबंकी के इस बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण के अधिकांश अभियुक्त अभी भी जेल में है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में बेखौफ हमलावरों ने दिनदहाड़े किशोरी पर किया हमला, चाकू से चेहरे पर किया वार

संबंधित समाचार