अयोध्या की इस University में हेल्मेट और ड्राईविंग लाइसेंस के बिना वाहनों की Entry पर लगा Bain
अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अनधिकृत छात्रों का प्रवेश वर्जित रहेगा। किसी भी छात्र के ट्रिपल सवारी करते हुए पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर गुरूवार को मुख्य नियंता प्रो. संत शरण मिश्र के टीम के सदस्यों द्वारा मुख्य परिसर से दीक्षा भवन तक छात्र-छात्राओं के ट्रिपल सवारी, ड्राइविंग लाइसेंस व बगैर हेल्मेट के वाहन चलाने पर पाबंदी लगाई गई। मुख्य परिसर स्टेट बैक के सामने चेक प्वाइंट बनाया गया है। सिक्योरिटी की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों द्वारा अनाधिकृत छात्र-छात्राओं के परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया। छात्रों एवं अन्य आगंन्तुकों को परिसर में आने के लिए प्रयोजन बताना होगा।बताया गया कि विभागों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में तेज बाइक व स्कूटी चलाते हुए देखा गया है। इनके साथ कई अनाधिकृत लोग भी परिसर में घूमते हुए देखे जाते हैं।
मुख्य नियंता प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि अनधिकृत लोगों को परिसर में बिना पहचान-पत्र के प्रवेश नही कर पाएंगे। इन्हें परिसर में आने के लिए प्रयोजन बताना होगा। इसके अतिरिक्त हेल्मेट व ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहनों का प्रवेश नही दिया जायेगा। अभियान में प्रॉक्टोरियल टीम की डॉ. महिमा चौधरी , डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. अनुराग सोनी, डॉ.अंकित मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -Deputy cm visit : दर्जनों एम्बुलेंस जलने की जांच रिपोर्ट न मिलने पर बिफरे ब्रजेश पाठक
