उप्र: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, वेबसाइट पर हुआ अपलोड
लखनऊ,अमृत विचार। राजधानी समेत प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बारे में प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने बताया कि परिणाम की घोषणा के साथ ही पूरा विवरण परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। …
लखनऊ,अमृत विचार। राजधानी समेत प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बारे में प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने बताया कि परिणाम की घोषणा के साथ ही पूरा विवरण परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बीते 12 सितंबर को ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की गयी थी जबकि 15 सितंबर को हुई ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। दोनो ही परीक्षा के परिणाम जारी किए गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को मेरिट के अनुसार अब कॉलेज का चयन किया जायेगा।
बता दें कि इस परीक्षा में कुल परीक्षा में कुल 3,90,892 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनममें इंजीनियरिंग के 2,78,140, फार्मेसी के 66,310 व अन्य ग्रुप के 46,442 अभ्यर्थी थे।
जारी हुए ये परिणाम
जेईईसीयूपी परिणाम – ग्रुप ए के लिए
जेईईसीयूपी परिणाम – ग्रुप बी से ग्रुप के तक के लिए
जेईईसीयूपी परिणाम – ग्रुप ई1 और ई2 के लिए
वेबसाइट पर अपलोड हुआ परिणाम
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का परिणाम परिषद की वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट, jeecup.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम यूपीजेईई 2020 रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके बाद नये पेज पर अपने सम्बन्धित विवरणों को भरना होगा। इन्हें भरकर सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे।
30 सितंबर से काउंसलिंग
प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा वेबसाइट पर जारी अपडेट के मुताबिक परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया और कार्यक्रम की भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट 30 सितंबर से आयोजित होने निर्धारित किये गये हैं। बता दें कि इससे पहले प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा विभिन्न ग्रुप के लिए ‘आंसर की’ हाल ही जारी किये गये थे, जिनके लिए आपत्ति दर्ज कराये जाने की अंतिम तिथि 26 सितंबर थी।
मंगलवार को जारी होगी जेईई एडवांस आंसर की
27 सितंबर को आयोजित हुई जेईई एडवांस की आंसर की मंगलवार को जारी कर दी जायेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से एडवांस्ड परीक्षा का क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। कल 29 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘आंसर की’ जारी की जाएगी। वहीं, 30 सितंबर तक ‘आंसर की’ पर उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन स्वीकार किए जाएंगे।
बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2020 के नतीजे 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे और फाइनल आंसर की भी उसी दिन जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने वाले 2.5 लाख योग्य उम्मीदवारों में से 1.60 लाख उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 96 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 27 सितंबर को 222 शहरों के 1 हजार केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।
