सेना के जवानों से सुरक्षित है देश और सरहदें : न्यायमूर्ति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहीद सुधाकर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

प्रतापगढ़, अमृत विचार। सेना के परिवारों का सम्मान होना चाहिए। सेना के जवानों के बदौलत ही देश और सरहदें दोनों सुरक्षित हैं। उक्त बातें गुरुवार की शाम सदर क्षेत्र के गोड़े गांव में शहीद सुधाकर सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कही। उन्होंने कहा मैं यहां न्यायमूर्ति की हैसियत से नहीं बल्कि गांव के एक बच्चे की हैसियत से यहां आया हूं। 

उन्होंने कहा यह शहीद सुधाकर सिंह की मूर्ति का अनावरण नहीं है बल्कि आने वाले समय में नव युवक इससे प्रेरणा लेंगे। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शहीद सुधाकर सिंह की प्रतिमा का पूजन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहीद की मां व पत्नी को अंग वस्त्र भेंट कर न्यायमूर्ति सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि सुधाकर सिंह का बलिदान देशवासियों के लिए गर्व है। मैं सैनिक पुनर्वास कल्याण समिति का अध्यक्ष होने के नाते सैनिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान करता हूं , सैनिकों की बातों को शासन तक भेजा जाता है। संचालन पूर्व सेनानी राम आसरे सिंह ने किया। 

इस मौके पर एसपी सतपाल अंतिल, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी,एमएलसी सुल्तानपुर एमएलसी शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओपी त्रिपाठी,सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के पुत्र आशीष कुमार मौर्य पिंटू,प्रो.बृजभानु सिंह, प्रभाकर सिंह,दुर्गेश योगी,आलोक सिंह,सुधीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ से जुड़े अयोध्या मार्ग पर होगी सजावट, मंडलायुक्त ने बैठक में निये निर्देश

संबंधित समाचार