अयोध्या: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले 14 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आईपीएल में क्रिकेट के खिलाड़ी करोड़ों में बिके। जिनके प्रदर्शन को लेकर शहर से लेकर गांवों और कस्बों में बाजी लगाई जा रही है। ऐसे ही बाजी लगाने वाले 14 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देशन पर सट्टेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस …

अयोध्या, अमृत विचार। आईपीएल में क्रिकेट के खिलाड़ी करोड़ों में बिके। जिनके प्रदर्शन को लेकर शहर से लेकर गांवों और कस्बों में बाजी लगाई जा रही है। ऐसे ही बाजी लगाने वाले 14 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देशन पर सट्टेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह व सीओ सिटी निपुण अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस कार्यालय के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली नगर क्षेत्र के वाल्दा साहबगंज, लाइड गेट चौक व रेलवे के मैदान से अलग-अलग 14 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें अभियुक्त सोनू सिंह निवासी जमुनियाबाग, राजेन्द्र सिंह निवासी खवासपुरा, शुभम निवासी गुलाबबाड़ी, अनिल कुमार चौरसिया निवासी वजीरगंज जप्ती, सुधीर कुमार, निवासी गुलाबबाड़ी, नौशाद निवासी खीरवाली गली फतेहगंज, प्रदीप कुमार सिंह निवासी बहेलिया टोला, स्वामी दयाल गुप्ता निवासी ऋषिटोला, उदयनाथ निवासी गांधीनगर नाका, रामजियावन निवासी बड़ा रमना, राधेश्याम निवासी वजीरगंज, अनिल कुमार निवासी साहबगंज वाल्दा, रितेश गुप्ता निवासी बिजली आफिस के बगल चौक सभी अभियुक्त थाना कोतवाली नगर अयोध्या के हैं।

एक सट्टेबाज देवेन्द्र निवासी कर्बला थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, एक कैल्क्यूलेटर, तीन सट्टा बुक, 32 सट्टा रसीद तथा 3220 रुपये सट्टा फड़ पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों में नितीश कुमार श्रीवास्तव- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, एसआई मनीष कुमार चतुर्वेदी प्रभारी चौकी साहबगंज, सत्यप्रकाश यादव प्रभारी चौकी अलीगढ़, हरिशंकर राय प्रभारी चौकी देवकाली, अमितशंकर यादव प्रभारी चौकी फतेहगंज, रामप्रकाश सिंह प्रभारी चौकी नवीनमण्डी, सुनील कुमार प्रभारी चौकी रिकाबगंज, स्वतंत्र कुमार मौर्या, राजेश कुमार यादव, अविनाश चन्द्र थाना कोतवाली नगर अयोध्या आदि शामिल रहे।

कैंट क्षेत्र से पांच सट्टेबाज गिरफ्तार
कैंट थाना क्षेत्र से सोमवार को पांच सट्टेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर जुआ अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक कैंट पुलिस को मुखबिर ने आईपीएल में सट्टेबाजी की सूचना दी। पुलिस टीम क्षेत्र के नया पुरवा पहुंची। जहां मुखबिर के बताए गए स्थान आरा मशीन के बगल निर्माणाधीन मकान के बेसमेन्ट से आरोपियों को दबोच लिया। जिनमें सुरेन्द्र सोनकर, विवेक सिंह, गुफरान, लकी और सैफी हुसैन का नाम शामिल है।आरोपियों के पास से पांच अदद मोबाइल फोन, फड से 9850 रुपये,एक इलेक्ट्रानिक कैलकुलेटर, 3 नोट बुक, 5 नम्बर लिखा पेपर, 2 पेन व एक पेपर रोल, एक बिना कबर की कापी, एक क्पिल लगा हुआ पेपर व स्लिप नम्बर लिखा बरामद हुआ है।

संबंधित समाचार