करणपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, 249 पोलिंग बूथों हो रहा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः सात बजे शुरु हुआ मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और दोपहर एक बजे तक चालीस से अधिक प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार एक बजे तक 40.45 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। इससे पहले कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सुबह सात बजे मतदान शुरु होते ही मतदाता अपने वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे और धीरे धीरे मतदाताओं की कतारें लगने लगी।

इस दौरान कई मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान के लिए आये मतदाताओं का स्वागत किया गया वहीं बुजुर्ग एवं विकलांग मतदाताओं को व्हील चैयर की मदद से मतदान कराया जा रहा है वहीं सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर दो लाख 40 हजार 826 मतदाता अपने मताधिकार का सायं छह बजे तक उपयोग कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, चोटीगाम इलाकी की घेरबंदी...

संबंधित समाचार