बहराइच: सड़क पर शावकों के साथ दिखी बाघिन, रोमांचित हुए पर्यटक, देखें Video
जंगल भ्रमण के लिए आए पर्यटकों ने मोबाइल में कैद की तस्वीर
बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में आने वाले पर्यटकों को बाघ और तेंदुए दिख रहे हैं। जंगल भ्रमण के लिए आए पर्यटकों के दल को सड़क मार्ग पर वाहन के सामने एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ विचरण करते दिखी। खूबसूरत नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया।
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग पर्यटकों के लिए खुला है। जंगल भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को अक्सर बाघ और तेंदुए आसानी से दिख जाते हैं। ऐसे में पर्यटक जंगल भ्रमण के लिए जरूर आते हैं। दो दिन पूर्व अपने तीन शावको के साथ सड़क पर बाघिन दिखी।
बहराइच: सड़क पर शावकों के साथ दिखी बाघिन, रोमांचित हुए पर्यटक,
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 5, 2024
जंगल भ्रमण के लिए आए पर्यटकों ने मोबाइल में कैद की फोटो और वीडियो pic.twitter.com/GyRbnDKhfC
कतर्नियाघाट से मिहींपुरवा के रास्ते पर जंगल के बीच सड़क पर दिखी बाघिन साथ में बाघ के तीन छोटे बच्चे भी सड़क पर घूमते दिखाई दिए। आचनक एक पर्यटक की गाड़ी के सामने रात में बाघिन आने से लोग शांत हो गए। सभी बाघिन को देख डर गए।
हालांकि बंद वाहन के अंदर से सभी ने चित्र को मोबाइल में कैद किया। उसका वीडियो भी बनाया। खूबसूरत नजारा देख कर पर्यटक काफी खुश दिखे। मालूम हो कि जंगल में बाघों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इनकी संख्या अब दोगुनी हो गई है।
