हरदोई: चचेरे भाइयों और बहनोई ने सांठ-गांठ कर व्यापारी से की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चचेरे भाइयों ने अपने बहनोई के साथ सांठ-गांठ कर खेत बेंचने के नाम पर व्यापारी से 70 हज़ार की धोखाधड़ी की। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सीजेएम कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की गई। उसके बाद कोतवाली शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बघौली थाने के धतनखेड़ा मजरा खजुरमई निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुरली पुत्र प्रताप सिंह की शहर में सोल्ज़र बोर्ड चौराहे के पास ऑटो मोबाइल की दुकान है। जितेंद्र कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की अर्ज़ी में कहा है कि सुरसा थाने के रसूलापुर टिकरी निवासी शिवकुमार पुत्र सूरत सिंह ने उससे अपना एक बीघा खेत बेंचने के लिए कहा, जिस पर उसने 23 अप्रैल 2023 पांच हज़ार रुपये बतौर बयाना दे दिया और जब बैनामे की बात आई तो शिवकुमार ने एक बीघा के तय 70 हज़ार रुपये पहले लेने की पेशकश की।

जिस पर 1 मई को उसे 65 हज़ार रुपये दिए और कचहरी में रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचने को कहा, जैसा कि जितेंद्र ने बताया है कि शिवकुमार का उसी के गांव का निवासी बहनोई बाबू सिंह भी साथ में शामिल था। सारे रुपये लेने के बाद बगैर बैनामा कर शिवकुमार को उसका चचेरा भाई राहुल सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी धतनखेड़ा मजरा खजुरमई अपने साथ बुला ले गया।

उसके बाद कई बार कहने के बाद भी शिवकुमार ने न तो बैनामा किया और न ही रुपये वापस किए। इसके लिए डीएम और एसपी से शिकायत की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली शहर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश और जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुरली की तहरीर पर शिवकुमार सिंह, उसके चचेरे भाई राहुल सिंह और बहनोई बाबू सिंह के खिलाफ धारा 406/420 के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 21 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर को 2 साल की सजा, 2500 रुपए का अर्थदंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात