पीलीभीत: मंदिर में चल रहे निर्माण पर बुलडोजर चलने पर हंगामा, हाईवे जाम... जमकर नारेबाजी
पीलीभीत, अमृत विचार। धार्मिक स्थल में चल रहे निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए एसडीएम की अगुवाई में टीम ने ध्वस्त करवा दिया। इसकी सूचना मिलने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े तमाम लोग पहुंच गए और विरोध किया। अफसरों से काफी देर तक वार्ता चली लेकिन हल नहीं निकला। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने टनकपुर हाईवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। आवागमन पूरी तरह ठप रहा।महिलाए भी दरी बिछाकर हाईवे पर बैठ गई।
बता दें कि टनकपुर हाइवे पर नेहरू पार्क के पास एक धार्मिक स्थल है। मंदिर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। प्रशासन ने खाद्य विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए शुक्रवार सुबह जेसीबी से तुड़वा दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। स्थानीय लोग, महिलाए बच्चे बच्चे भी आ गए। हिंदू जागरण मंच समेत कई संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता आए और कार्रवाई को गलत बता विरोध किया।
एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी अंशु जैन से वार्ता की गई। पहले अफसरों ने दो घंटे का समय मांगा। फिर एडीएम के पास वार्ता को गए लेकिन विफल रही। फिर हाईवे को जाम कर दिया गया। तोड़े गए निर्माण को भी ठीक कराया जाने लगा। लोगों का कहना है कि मंदिर में हो रहे निर्माण को गलत तरीके से तोड़ा गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंदिर के पास सिर्फ दीवार बनवाई जा रही थी, न कि किसी तरह का अवैध कब्जा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध कब्जा, एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर
