संभल में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे इंटरमीडिएट तक के विद्यालय, ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए अब कक्षा आठ नहीं बल्कि इंटरमीडिएट तक के विद्यालय बंद करने का फैसला जिलाधिकारी ने लिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश का आदेश जारी किया है।

1

इससे पहले जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की थी। इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश की वजह यह है कि संभल जनपद में सर्दी ने आमजन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों के सामने परेशानी होना स्वाभाविक है।

ये भी पढ़ें : संभल : छुट्टा पशुओं व गन्ना मूल्य को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा, धरना प्रदर्शन

संबंधित समाचार