हरदोई: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, कोहराम, जम्मू से घर आया था छुट्टी मनाने...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जम्मू से छुट्टी पर आया युवक डीज़ल खरीद कर अपने घर जा रहा था, उसी बीच जहानीखेड़ा रोड पर हर्रैया नहर पुल के पास उसे तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते हुए उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के भेरिया गांव निवासी मनीष दीक्षित जम्मू में रह कर वहां काम करता था। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की शाम को वह पिहानी से डीज़ल खरीद कर बाइक से वापस घर जा रहा था। उसी बीच जहानीखेड़ा रोड पर कि हर्रैया नहर पुल के पास उसे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मनीष बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, उसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही उसके घर वालों के बीच मौत का मातम बरपा हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: भीषण ठंड में बिजली विभाग की बेरुखी!, विद्युत कटौती से सर्दी में कांप उठे लोग!, दिखे नाराज

संबंधित समाचार