कासगंज: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कासगंज, अमृत विचार : शहर के मुल्ला जय-जयराम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से आठ लोगों के चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर सोरों गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 
शहर के मुहल्ला जय-जयराम गली पल्लेदार में राजवीर और पुरुषोत्तम के बीच रास्ते को लेकर विवाद है।

शुक्रवार की दोपहर राजवीर की पत्नी सुनीता देवी एवं पुरुषोत्तम की पत्नी राजश्री के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तोदोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और जमकर मारपीट हुई। लाठियां चली। जिसमें सुनीता देवी, राकेश, आकाश एवं दूसरे पक्ष से रामश्री, धीरज, दीपक, नानक चंद्र, योगेश के चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही सोरों गेट पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर झूलता मिला शव

संबंधित समाचार