संभल: जेल से पैरोल पर मिली रिहाई तो हो गया फरार, दो साल बाद गिरफ्तार
असमोली थाना पुलिस ने फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
संभल/असमोली, अमृत विचार। कोराना काल में मुरादाबाद जिला कारागार से दस माह की पैरोल पर रिहाई मिली तो बंदी जेल वापस न जाने का इरादा कर फरार हो गया। असमोली थाना पुलिस ने दो साल बाद फरार बंदी को गिरफ्तार कर वापस जिला कारागार भेज दिया।
दो साल पहले कोरोना संक्रमण तेजी से फैला तो जेलों में कैदियों की संख्या घटाने के लिए सैंकड़ों बंदियों को कुछ माह के लिए पैरोल पर रिहाई दी गई थी। मुरादाबाद जिला कारागार में बंद असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर निवासी पेपित उर्फ पोपिल को भी दस माह की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। पोपिल ने वापस जेल न जाने का इरादा किया और पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल वापस नहीं गया।
पोपिल पुलिस से बचकर क्षेत्र में ही रह रहा था। कई बार पुलिस ने तलाश किया मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। शुक्रवार को असमोली पुलिस को पोपिल के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे दबौच लिया। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि पेपिल उर्फ पोपिल पैरोल के बाद फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार कर वापस जेल पहुंचा दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- संभल में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे इंटरमीडिएट तक के विद्यालय, ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया फैसला
