बरेली: जेल रोड पर चल रहा सैक्स रैकेट, बनाया अधेड़ को अपना शिकार
पीडब्लूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गिरोह में शामिल
बरेली, अमृत विचार। जेल रोड पर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस गिरोह के सदस्यों ने एक अधेड़ को अपना शिकार बना कर उससे लाखों रुपये ठग लिए। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने गिरोह में शामिल महिला समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदजा दर्ज कराया है।
थाना भमोरा के गांव कीरतपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई। उसने अपनी दोनों बेटियों का विवाह कर दिया। उसकी जमीन जायदात पर उसके रिश्तेदार की नियत खराब होने लगी। उसके मिलने वाले फरीदपुर निवासी महेश ने उसे दुसरी शादी करने को कहा। उसने इनकार कर दिया। एक दिन उसे महेश ने कचहरी पर बुलाया। वहां से वह जेल रोड स्थित आवासीय कम्पाउंड में लेजाकर पीडब्लूडी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निरंजन से मिलवाया। वहां मौजूद एक महिला से उन लोगों ने यह कहकर मिलवाया कि वह उससे शादी कर ले वह विधवा है। अधेड़ ने शादी से इनकार कर दिया।
इस दौरान निरंजन ने चुपके से उसका अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया और फोटो से एडटिंग कर अश्लील वीडियो बना ली। 20 जून 2022 को उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मंगवाए। जब वह रुपये लेकर पहुंचा तो निरंजन ने उसे चाय पीने को दी । चाय पीते ही वह अपनी सुध खो बैठा। इस दौरान निरंजन ने उससे कुछ कागजात पर दस्तखत करा लिए। जब उसे होश आया तो वह अपने घर में था। उसके साथ महिला चंद्रकली उसके साथ ही थी।
चंद्रकली ने बताया उन दोनों को निरंजन कार से छोड़ गया था। उसके बाद दूसरे दिन रात को चंद्रकली उसके घर में रखे पांच लाख रुपये और उसकी पत्नी के जेवरात लेकर फरार हो गई। उसने कई जगह चंद्रकली को तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एक महीने पहले चंद्रकली और निरंजन उसे कचहरी रोड पर चाय पीते हुए दिखे।
जब वह उन्हें देखकर शोर मचाने लगा तो निरंजन ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर पीटवा दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में अधेड़ ने थाना भमोरा महेश,निरंजन और चंद्रकली के खिलाफ गंभीर धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधेड़ का आरोप है कि जेल रोड पर यह लोग सैक्स राकेट चला रहे हैं। और भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बना कर उससे रुपये ठगने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: पूर्व ग्राम प्रधान के खेत मे मिले गौवंशीय के अवशेष और सिर
