बरेली: बीएसए ने बिथरी ब्लॉक के स्कूलों का किया निरीक्षण, रोका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी ब्लॉक के स्कूलों का बीएसए विनय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इसमें एक विद्यालय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्षक नरेश गंगवार का भी शामिल था। बीएसए जब नरेश गंगवार के कंपोजिट विद्यालय बिथरी चैनपुर पहुंचे। स्कूल में 817 बच्चे पंजीकृत थे। यहां रंगाई पुताई का कार्य संजोषजनक नहीं पाया गया। …

बरेली, अमृत विचार। बिथरी ब्लॉक के स्कूलों का बीएसए विनय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इसमें एक विद्यालय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्षक नरेश गंगवार का भी शामिल था। बीएसए जब नरेश गंगवार के कंपोजिट विद्यालय बिथरी चैनपुर पहुंचे। स्कूल में 817 बच्चे पंजीकृत थे। यहां रंगाई पुताई का कार्य संजोषजनक नहीं पाया गया। न ही पेंटिग का काम संतोषजनक था। स्कूल में तत्काल सभी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए विनय कुमार कंपोजिट स्कूल तैय्यतपुर पहुंचे वहां पर सहायक अध्यापिका निशी खरे आकस्मिक अवकाश पर मिली। लेकिन उनका अवकाश ऑनलाइन नहीं था। इसलिए निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध किया गया। स्कूल में कंपोजिट ग्रांट से कराए जाने वाले कार्य भी अधूरे मिले।

साफ-सफाई भी नहीं थी। सिर्फ 130 छात्र नामांकित मिले। कम छात्र होने के कारण इंचार्ज अध्यापक होतम सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 3 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। प्राथमिक विद्यालय नवदिया झादा में भीषण गंदगी मिली। सिर्फ 50 छात्र-छात्राएं नामांकित मिले। प्रधानाध्यापक मनदीप कौर को पेंटिंग कराए जाने और छात्र नामांकन में वृद्धि का निर्देश दिया गया।

संबंधित समाचार