बदायूं: परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर लगी रोक 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बदायूं, अमृत विचार: जिले में करीब आठ वर्ष से पदोन्नति का शिक्षकों का इंतजार अब और लंबा हो गया है। इस प्रक्रिया को शासन स्तर से स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 12640 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से रोक लगाई है। पदोन्नति के इंतजार में 1260 शिक्षकों के लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा। 

शासन द्वारा कुछ दिनों पूर्व मिले आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर कर्मचारी जुटे हुए थे। एक दिन पूर्व गुरुवार को जिले के सभी बीआरसी केन्द्रों पर सत्यापन कार्य का पूरा कर लिया गया था। शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया जाना था। स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होती उससे पूर्व ही शासन की ओर से पदोन्नति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। आदेश आने के बाद पदोन्नति पाने शिक्षकों को करारा झटका लगा है। अब उन्हें अगले आदेश तक इंतजार करना पड़ेगा।

विदित रहे कि वर्ष 2015 में जिले में पदोन्नति प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया अधर में लटकी चल रही है।  परिषदीय विद्यालय के शिक्षक काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार सूची बनी लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब शीतकालीन अवकाश में यह प्रक्रिया को पूरा किया जाना था। इसके लिए  सभी ब्लॉक से पदोन्नति की सूची तैयार कर ली गई है।

प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अब प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक बन जाते। इससे परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त नहीं करते। अंतिम चरण में चल रही प्रक्रिया पर शासन स्तर से रोक लगने की जानकारी प्राप्त होने के बाद से शिक्षकों में मायूसी है। 

पदोन्नति प्रक्रिया को शासन की ओर से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि 12640 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसके पूरा होते ही शिक्षकों को पदोन्नत करते हुए स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे।- स्वाती भारती, बीएसए

ये भी पढ़ें - बदायूं: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं का बनेगा हेल्थ कार्ड, सेहत की जानकारी होगी दर्ज

संबंधित समाचार