सीतापुर : आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। मानपुर थाना इलाके में 24 घंटे से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
              
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम साधुवापुर के बाहर पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीण जब खेत से काम करके वापस आ रहे थे तो उसी दौरान शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान की। युवक की पहचान वीरेंद्र पुत्र जुगूल किशोर पूर्व प्रधान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गुरुवार की दोपहर घर से लापता हो हुआ था। जिसके बाद उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। परिजनों के बयानों को दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें -बरेली: जेल रोड पर चल रहा सैक्स रैकेट, बनाया अधेड़ को अपना शिकार

संबंधित समाचार