बरेली: रोडवेज बसों में गूंजेंगे रामलला के भजन, 10 से अयोध्या के लिए छह बसें चलाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन बाद परिवहन निगम की बसों में रामलला के जयकारे और भजन सुनाई देंगे। 10 जनवरी से अयोध्या के लिए छह बसें चलाने की तैयारी है। इन बसों में राम लला के भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं।

रोडवेज के मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी आरएन वर्मा ने सेवा प्रबंधक को पत्र भेजकर उन बसों की सूचना मांगी है, जिनमें कंपनी से ही साउंड सिस्टम लगकर आता है, लिहाजा इन बसों को अयोध्या के लिए संचालित किया जाएगा, ताकि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल हो सकें। सफर के दौरान श्रद्धालु पूरी तरह राम की भक्ति में लीन होकर सफर का आनंद उठाएं।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि बरेली परिक्षेत्र से अयोध्या के लिए छह बसों का संचालन 10 जनवरी से कराने की तैयारी चल रही है। बसों में राम लला के भजन सुनाने के निर्देश मिले हैं। जिन बसों के अंदर कंपनी से ही साउंड सिस्टम लगा हुआ है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जायेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तबादले के बाद भी दस्तावेज नहीं देने पर फंसे पांच सचिव, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

संबंधित समाचार