अयोध्या में तेंदुए की मौत, अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या के मया रेंज में एक तेंदुए की मौत हो गई है। इसको लेकर नीचे से ऊपर तक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।  

वन्यजीव संरक्षण के नियमों के तहत तेंदुए की मौत को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसको लेकर डीएफओ और मया वन रेंज के रेंजर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौत किसी वाहन या फिर ट्रेन की टक्कर से होना बताया जा रहा है। ये घटना अयोध्या-पूराबाजार के बीच हुई है। मिली सूचना के अनुसार गाँव वालों की तरफ से तेंदुआ होने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।  

ये भी पढ़ें -आत्मरक्षा में पिस्टल से फायर करना लाइसेंस की शर्त का उल्लंघन नहीं : हाईकोर्ट

संबंधित समाचार