मुरादाबाद : रेल सेवा दिखावा साबित, लंबी दूरी की ट्रेनों के देर से चलने का क्रम जारी
मुरादाबाद। फाग सेव डिवाइस और जीपीएस आधारित रेल सेवा दिखावा साबित हो रही है। सच तो यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से चलने का क्रम जारी है। कड़ाके की ठंड में यात्री गाडियों के इंतजार में रेल प्रबंधन से रुष्ट दिख रहे हैं। जबकि, स्थानीय यात्री अब बसों के साथ निजी साधन से यात्रा करने को अहमियत दे रहे हैं।
उधर, मुरादाबाद- बरेली, मुरादाबाद-रामनगर और मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी के फेरे कम कर दिए गए हैं, इससे भी यात्री परेशान है। रेलवे में परिचालन के जानकारों का कहना है कि कोहरे में समयबद्ध ट्रेन संचालन का दावा मजाक से अधिक कुछ नहीं है। तभी तो ट्रेनें समय से मंजिल तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
शनिवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के देर से चलने की वजह से ही सियालदह एक्सप्रेस के इंजतार में यात्री 1:48 मिनट स्टेशन पर बैठे रहे। गुवाहाटी से जम्मू के बीच चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 5:32 घंटे देर से आई। जबकि, न्यू जलपाईगुड़ी की साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 3:17 मिनट विलंब से आई।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेलकर्मियों का आंदोलन सोमवार से, भूख हड़ताल का किया ऐलान
