संभल : दिव्यांगों ने हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, कहा- चलने दें हमारे ई-रिक्शा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन के दौरान दिव्यांग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम की अगुवाई में दिव्यांग ई-रिक्शा लेकर नई तहसील कार्यालय पर पहुंचे। ई-रिक्शा के खिलाफ हो रही कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर दिव्यांगों ने हाथों में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया।

दिव्यांगों ने कहा कि संभल और उसके आसपास तमाम दिव्यांग हैं, जो अपनी जीविका चलाने के लिए ई-रिक्शा चलाते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके ई-रिक्शा को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा पर कार्रवाई होगी तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं की जाए या फिर वित्तीय सहायता से पंजीकरण कराने के बाद ई रिक्शा का प्रबंध कराया जाए।

दिव्यांगों ने हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन के बाद अपनी मांग को लेकर ज्ञापन डीएम मनीष बंसल को दिया। इस दौरान मोहम्मद आसिफ, मुमताज, अली हसन, मोहम्मद रफी, अलाउद्दीन, हमीद, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद जफर, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अंजार, कासिम कमरुल आदि रहे।

ये भी पढ़ें : Special Story : कौन हैं शबनम खान? जिन्होंने कहा- श्री राम मंदिर के उद्घाटन पर मुसलमान भी जलाएं घरों में दीपक

संबंधित समाचार