Video : हवा में उड़ा अलास्का एयरलाइंस का दरवाजा, सहमे यात्री...विमान की आपातकालीन लैंडिंग
वाशिंगटन। अमेरिका के ओरेगॉन के पोर्टलैंड से उड़ान भरने के तुरंत बाद अलास्का एयरलाइंस की एक उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग हुई। जिसमें एक खिड़की और फ्यूजलेग का हिस्सा गायब था।
मीडिया द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी। केपीटीवी-टीवी ने एक यात्री द्वारा भेजी गई तस्वीरों के हवाले से बताया कि बोइंग 737-9 मैक्स ने स्थानीय समयानुसार, शुक्रवार देर रात करीब 00:52 बजे उड़ान भरी और केवल 20 मिनट बाद ही वापस लौटा।
Video : हवा में उड़ा अलास्का एयरलाइंस का दरवाजा, सहमे यात्री...विमान की आपातकालीन लैंडिंग #AlaskaAirlines #Plane pic.twitter.com/H6sildR4qf
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) January 6, 2024
तस्वीर में हवाई जहाज के फ्यूजलेग का एक बड़ा हिस्सा और एक खिड़की गायब दिखी। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड घटना की जांच कर रहा है।
बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था। लोकल समय के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई। खिड़की उड़ने के बाद बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट भी फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए।
टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर प्लेन की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में करीब 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, खिड़की के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है। पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पोर्टलैंड पहुंच चुके हैं। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच की कर रहा है। प्लेन में सवार 20 साल की एलिजाबेथ ने बताया- विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे। एक अन्य पैसेंजर कायली रिंकर ने कहा- प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। प्लेन में गड़बड़ी होते ही ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए थे। कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया।
ये भी पढ़ें:- Japan Plane Collision : ‘वॉयस रिकॉर्डर’ की खोज जारी, जापान में रनवे पर दो विमानों में टक्कर के बाद लग गई थी आग
