लखनऊ में इन मार्गों पर कल से रहेगा डायवर्जन, ध्यान रखें तो नहीं होगी परेशानी, जानिए क्या है वजह
अमृत विचार लखनऊ: राजधानी में कल 7 जनवरी से शहर के पांच मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। ऐसे में आपको लिए जानना जरूरी है नहीं तो मुसीबत होगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी रूट डायवर्जन के मुताबिक खुर्रमनगर फ्लाईओवर एनएच-24ए पर किलोमीटर 2.820 से किलोमीटर 0 4.140 तक चार लेन एलीवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें ग्रेड रोड पर रिटेनिंग वॉल, सर्विस लेन और ईपीसी मोड़ पर जंक्शनों का सुधार कार्य को ध्यान में रखते हुए 7 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। डीसीपी ट्रैफिक ह्रदयेश कुमार ने बताया कि डाववर्जन के दौरान लोगों से भी सहयोग करने की अपील की गई है। इसके साथ ही ड्यूटी तैनात सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
इन मार्गों पर किया गया परिवर्तन
- - टेढ़ीपुलिया चौराहा से जगरानी की तरफ यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मामा चौराहा (विकासनगर) की तरफ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- - इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से जगरानी की तरफ यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- - पीक आवर्स में मड़ियांव थाने के सामने वाले पुल की तरफ से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा की तरफ यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मड़ियांव थाने के सामने से केशवनगर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- - सेक्टर-25 एवं बंधा रोड से खुर्रमनगर की तरफ यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सेक्टर-25 से कल्याण अपार्टमेण्ट तिराहा से बांये बंधा रोड होते हुये सर्वोदय नगर चौराहा/सर्वोदय नगर तिराहे से पीएसी मध्य जोन तिराहा, रहीमनगर चौराहा, विकासनगर तिराहा होते हुये टेढ़ीपुलिया की तरफ जा सकेगा अथवा सर्वादय नगर तिराहा से पीएसी मुख्यालय के सामने से होते हुये वायरलेस चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- - मामा चौराहा से आने वाला यातायात विकासनगर तिराहा, रहीमनगर चौराहा, सर्वोदयनगर पुल चौराहा, खुर्रमनगर पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
यहां भी रहेगा डायवर्जन
वहीं दूसरी ओर मुंशीपुलिया फ्लाईओवर एनएच-24ए पर किमीटर 7+500 पर चार लेन एलीवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें ग्रेड रोड पर रिटेनिंग वॉल, सर्विस लेन और ईपीसी मोड़ पर जंक्शनों का सुधार कार्य को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जो कि इस प्रकार से है।
- - पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशीपुलिया की तरफ जाने वाला यातायात कलेवा चौराहा से बायें मुड़कर पंचकर्म कट से होते हुए अमर शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा (पुलिस चौकी अरावली) चौराहा से दाहिने मुड़कर शिव मन्दिर/हनुमान मन्दिर चौराहे से सीधे गणेश मार्केट कट, टी टाइम कट, सेक्टर-16 रोड होते हुए रिंग रोड से बायें मुड़कर जा सकेगा।
- सेक्टर-25 से पॉलीटेक्निक की तरफ जाने वाला यातायात सामान्य रूप से जा सकेगा।
