Kanpur: SP MLA इरफान सोलंकी केस की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई, गनर कफील की लोकेशन निकालने पर फैसला आठ को...
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी केस की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई है।
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी केस की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई है। इरफान के गनर कफील की लोकेशन निकालने पर फैसला आठ जनवरी को होगा।
कानपुर, अमृत विचार। आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी के गनर कफील की लोकेशन निकलवाए जाने का फैसला आठ जनवरी को होगा।
डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा की झोपड़ी में आगजनी कांड का मामला एमएपीएमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान की सीडीआर व लोकेशन निकाले जाने के बाद बचाव पक्ष ने विधायक के गनर कफील की लोकेशन निकलवाने का प्रार्थना पत्र दिया था।
अभियोजन की ओर से मामले में लिखित आपत्ति कोर्ट में दाखिल की गई थी। मामले में शनिवार को फैसला आना था, लेकिन किन्ही कारणोंवश फैसला नहीं आ सका। सोमवार को मामले में फैसला दिया जाएगा।
