यूपी रोडवेज श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देगा बेहतर सुविधा,यात्रियों के बीच रखेगा अच्छी छवि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य,दिव्य,ऐतिहासिक होने वाले कार्यक्रम को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है। रोडवेज प्रशासन ने इस कार्यक्रम में देश विदेश के श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास में जुट गया है।
परिवहन निगम ने कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत करेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको को निर्देश जारी किए हैं।
परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने शनिवार को प्रदेश के सभी आरएम,एआरएम को निर्देश देते हुये कहा कि की बसों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए। देश- प्रदेश से श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, ऐसे में परिवहन की उत्तम व्यवस्था रखना परिवहन निगम का दायित्व है। एमडी ने कहा कि 22 जनवरी और उसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। किसी को आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए परिवहन निगम पूरी तैयारियां कर रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लेकर बसों में रामधुन बजाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। बस अड्डों पर ही यात्री उतरते हैं। इसीलिए बस अड्डे भी साफ सुथरी रखे। जिससे एक अच्छी छवि यात्रियों के बीच रहे।

संबंधित समाचार