मरुधर एक्सप्रेस में लगाया गया एसी थ्री इकोनॉमी कोच,मिलेगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी सिटी से जोधपुर राजस्थान तक चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय लिया है,इकोनॉमी कोच लगने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी ।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच को बढ़ाने की घोषणा की है। मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 8 से 31 जनवरी तक और वाराणसी सिटी से नौ जनवरी से एक फरवरी तक बढ़ा हुआ कोच लगेगा। अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 8 से 31 जनवरी तक बढ़ा हुआ कोच लगेगा। रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों को सुविधा मिलेगी ।

संबंधित समाचार