दिसंबर तक तक स्मार्ट क्लास से लैस होंगे सभी सरकारी स्कूल"मुस्कान" के साथ मंत्री ने दिया बड़े परिवर्तन के संकेत
अमृत विचार लखनऊ। लगातार बदलती टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम योगी सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासा से लैस करने का निर्णय लिया गया है। दिसंबर 2024 तक प्रदेश भर के 1.37 लाख सरकारी प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों को इसी साल दिसंबर 2024 तक स्मार्ट क्लास से लैस कर दिया जायेगा।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर क्ववालिटी एजुकेशन देने का लक्ष्य है। ये बात बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कही। बेसिक शिक्षा मंत्री शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित डिजिटल कार्यशाला और इनोवेटर्स ऑफ़ टुमॉरो प्रोजेक्ट उद्घाटन समारोह में बातौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
आज लखनऊ में मुस्कान ड्रीम क्रिएटिव फाउंडेशन व एल.टी.ई. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ‘डिजिटल शाला प्रोजेक्ट एंड इनोवेटर्स फॉर टुमारो’ कार्यक्रम का लोकार्पण एवं शुभारम्भ किया। pic.twitter.com/U7zXvc6qhk
— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) January 6, 2024
इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा आज हम डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहें हैं। उसमें मुस्कान फाउंटेशन की टीम के द्वारा देश के 4 राज्यों के 18 हजार और यूपी के 3 जिलों में 200 स्कूलों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मौके पर मडंलीय सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल श्याम किशोर तिवारी ने कहा कि विद्यलयों में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए हर सभंव कदम उठाये जा रहे हैं।
डिजिटल एजुकेशन के बिना पूरी नहीं हो सकती बच्चों की शिक्षा
मंत्री ने कहा बिना डिजिटल एजुकेशन के बिना बच्चों की शिक्षा पूरी नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा एक समय था जब डिजिटल शिक्षा का महत्व नही था लेकिन आज बदलती टेक्नोलाजी में बहुत कुछ बदलाव भी हुए हैं। मंत्री ने कहा कई बार ऐसा होता है की पढ़कर नहीं याद होता है, लेकिन देखने से जल्दी याद होता है। इसमें स्मार्ट क्लास की अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा आज महत्वपूर्ण है की डिजिटल एजुकेशन बच्चों तक कैसे पहुंचे? इसको ध्यान में रखते हुए फोकस किया जा रहा है। मंत्री ने कहा इसपर सरकार भी काम कर रही है। मंत्री ने कहा प्रदेश के 1.37 लाख विद्यालयों को इस साल के अंत तक स्मार्ट क्लास से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
टैबलेट से आसान हुआ डिजिटल कंटेंट पहुंचाना
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों तक हमने डिजिटल कंटेंट पहुंचाने के लिए हर संभव काम किया है। उन्होंने के कहा शिक्षकों की सुविधा के लिए हर स्कूलों में दो दो टैबलेट दिया गया है। मंत्री ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है की हर बच्चा आत्मनिर्भर बने इसी को ध्यान में रखते हुए न्यू एजुकेशन पालिसी के तहत हम आगे बढ़ रहें हैं। मंत्री ने कहा आज सरकारी विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज़ पर सुविधायें बढ़ाई जा रही हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में की शिक्षा व्यवस्था सुधरे।
इसी क्रम में अपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की तस्वीर बदली गई हैं। आज हर सरकारी स्कूल में निजी स्कूल की तर्ज़ पर सुविधाएं है। मंत्री ने कहा आज क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ाने के कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए एनसीईआरटी के तहत पाठ्यक्रम लागू किया गया हैं। आज बच्चे को डिजिटली तौर पर मज़बूत करने के लिए हमारी सरकार ने काम कर रही है। मंत्री ने कहा लक्ष्य बड़ा है उसको हम सभी को मिलकर पूरा करना हैं।
ये भी पढ़े:- झूठी सूचना से बेसिक शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, प्रमुख सचिव को भी मौके पर करना पड़ा दौरा, ये हकीकत आई सामने
