सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 57,408 करोड़ रुपये घटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 

एक जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 4,129.69 करोड़ रुपये घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,608.05 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,97,357.42 करोड़ रुपये पर आ गया। 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में 89.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपये पर आ गई। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,816.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन 14,409.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,219.09 करोड़ रुपये हो गया। 

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,200.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी का स्थान रहा। 

ये भी पढे़ं- सरकार अधिक उत्पादों को अनिवार्य गुणवत्ता मानकों के तहत लाएगी: पीयूष गोयल

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म