Video : बाराबंकी पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गैंगेस्टर एक्ट में था वांटेड
बाराबंकी, अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान एक शातिर ईनामी बदमाश को धर दबोचा। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गदिया रोड पर इमला बाबा मजार के पास एक बदमाश मोटर साइकिल से आता हुआ दिखायी दिया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त सुशील कंजड़ पुत्र रंगीलाल निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा, 02 खोखा कारतूस तथा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक गणेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच से पता चला है कि सुशील कंजड़ यूपी गैंगेस्टर एक्ट में थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से 20 हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त है। वह थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई का हिस्ट्रीशीटर है, इसपर गैंगेस्टर, लूट, डकैती सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
Video : बाराबंकी पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गैंगेस्टर एक्ट में था वांटेड #UPPolice #barabankipolice pic.twitter.com/DXgFe3Z6Hj
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 7, 2024
ये भी पढ़ें -Bahraich accident : पैदल जा रहे सफाई कर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
