कासगंज: घंटा पूजन और दर्शन को जलेसर पहुंचे रामभक्त
अयोध्या के राम मंदिर में लगेगा जलेसर बनाया गया घंटा
कासगंज, अमृत विचार। जनपद एटा के साथ साथ कासगंज जनपद के रामभक्तों के लिए भी यह सुखद मौका होगा जब एटा के कस्बा जलेसर में बनाया जा रहा घंटा श्रीराम के मंदिर में लगेगा। रविवार को शहर से दर्जनों रामभक्त घंटा के पूजन और दर्शन के लिए जेलसर पहुंचे और घंटा बनाने वाले कारीगरों को शुभकामनाएं दी।
भगवान श्रीराम का अयोध्या में निर्मित मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मंदिर में लगाने के लिए जेलसर के घुंघरु घंटी निर्माता मित्तल फैक्ट्री के कारीगरों द्वारा अष्टधातु का घंटा तैयार किया गया है। इस घंटे का 2100 किलोग्राम है। यह घंटा मंदिर में लगाया जाएगा। निर्माता द्वारा इस घंटे को अयोध्या पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है। ऐसे में घंटा के पूजन और दर्शन के लिए लोग जलेसर पहुंच रहे हैं।
रविवार को शहर से तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ता एवं रामभक्त जलेसर की मित्तल फैक्ट्री पहुंचे और घंटे का पूजन किया। विभाग सेवा प्रमुख सुखवीर सिंह, सुनील सिंह पुंढ़ीर एडवोकेट, प्रेमवीर सिंह एडवोकेट, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, धर्म प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र राजपूत, नितिन गुप्ता, राजीव पुंढीर प्रमुख हैं।
ये भी पढ़ें- कासगंज: अवैध कारोबार होता पाया गया तो जाएगी थानेदारी, नवागत एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
