कासगंज : मालगोदाम रोड पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव
कासगंज, अमृत विचार : शहर के मालगोदाम रोड पर शनिवार की सुबह लगभग 50 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रयास के बावजूद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों में चर्चा है कि वृद्ध की मौत ठंड के कारण हुई है। मालगोदाम रोड स्थित शनि मंदिर के समीप स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे एक 50 वर्षीय वृद्ध का शव देखा।
जब खबर फैली तो वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। नदरई गेट चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी तो अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र देखने में 50 वर्ष प्रतीत होती है।
शव की पहचान नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि वृद्ध भृक्षावृत्ति करता था। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टिया प्रतीत होता है कि वृद्ध की हृदयघात से मौत हुई है। 72 घंटे के लिए शव को मोर्चरी में पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा इसके बाद पोस्टमार्ट की प्रक्रिया होगी।
ये भी पढ़ें - कासगंज: आरपीएफ की कार्यवाही के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
