अयोध्या: पुरानी पेंशन को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष समिति की तीन दिवसीय भूख हड़ताल कल से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने के निर्णय लिया है। सोमवार से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। यह निर्णय रविवार को सर्किट हॉउस में आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया है। 

गौरतलब है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लगभग 44 विभागों के कर्मचारियों ने अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा कराने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया है और समिति की ओर से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। 

रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने अध्यक्षता में संपन्न बैठक में  8 जनवरी से 11 जनवरी तक कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक भूख हड़ताल करने और आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की। भूख हड़ताल में मंडल के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।  

इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलामंत्री प्रेम वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,अवधेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, विकास सिंह, जगदीश वर्मा, प्रमेश पाण्डेय, उमाशंकर, अमिताभ सिंह, दंगल सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, राम जी सिंह, अलोकेश रंजन, अशोक यादव, शशि यादव, भास्कर यादव, अशोक वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 1008 कुश वाटिका में जप, रोजाना एक लाख लोग खाएंगे भंडारा, 14 से होगा श्रीगणेश

संबंधित समाचार