बरेली: जिले में कोरोना से दो और मौतें, छह मासूमों समेत 122 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को कोरोना से दो और मौतें हो गईं। मृतकों में सहसवानी टोला की रहने वाली 38 वर्षीय और सिमर्ररा की रहने वाली 55 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कोरोना से एक दिन में 122 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें छह मासूमों समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मासूमों में …

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को कोरोना से दो और मौतें हो गईं। मृतकों में सहसवानी टोला की रहने वाली 38 वर्षीय और सिमर्ररा की रहने वाली 55 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कोरोना से एक दिन में 122 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें छह मासूमों समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मासूमों में पांच बच्चे ऐसे हैं जिनकी उम्र एक वर्ष से भी कम है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक सहसवानी टोला की रहने वाली महिला बीते दिनों से तेज बुखार और सांस की समस्या से जूझ रही थी। उसे निमोनिया के लक्षण थे। हालत ज्यादा बिगड़ी तो वह जिला अस्पताल पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका तत्काल एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी। आनन फानन में उसे कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, सिमर्ररा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला भी कई गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इलाज से पहले एहतियात के तौर पर जब उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया तो उसमें वह भी संक्रमित पाई गईं। इलाज के लिए उन्हें एल-2 कोविड अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सोमवार को कुल 122 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें से एंटीजन और ट्रूनेट से 54, और आईवीआरआई से 30 लोगों में संक्रमण पाया गया है। बाकी अन्य लोग निजी लैब की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं।

इन इलाकों के मिले संक्रमित
संक्रमित मिलने वालों में कैंट बनबसा, संजय नगर, क्योलड़िया, फतेहगंज पश्चिमी, सेंधा, राजपुर, कांधरपुर, पुलिस लाइन, शिव गार्डन, इंद्रा नगर, गंगा इंक्लेव, कटरा चांद खां, प्रताप नगर, बी काली चरन मार्ग, ललिता देवी मंदिर, डूडा ऑफिस समेत जिले के तमाम इलाकों में संक्रमित मिले है।

संबंधित समाचार