संतकबीरनगर: जंगली सुअरों के हमले में पांच लोग घायल, दो की हालत गम्भीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों ने एक जंगली सुअर को भी पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट 

मेंहदावल, संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले के पास सिवान में जंगली सुअरों के हमले में पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें उपचार की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद लोगों में भय का वातावरण कायम हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक जंगली सुअर को भी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गगनई राव मोहल्ले के निवासी मुन्नन यादव (65) व राजमती (63) शनिवार की देर शाम झील के पास घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वहां मौजूद जंगली सुअरों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें मुन्नन यादव व राजमती को सिर में गंभीर चोटें लगीं।

वहां पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी उसने काटने का प्रयास किया लेकिन वह लोग भाग निकले, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उपचार के लिए दोनों घायलों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें लगी थीं जिन्हें उपचार की जरूरत नहीं पड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आईडी गौरव ने बताया कि दो लोग घायल अवस्था में आए थे। 

Untitled-34 copy
आक्रोशित ग्रामीणों के हमले के बाद मरा पड़ा जंगली सुअर।

 

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। एक जंगली सुअर को तलाश कर ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और देर रात तक अन्य सुअरों की तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: बैनामा नहीं करने पर ग्रामीण को बंदूक दिखाकर जान से मारने की दी धमकी, चार पर केस दर्ज

संबंधित समाचार