बरेली: गुलमोहर पार्क कॉलोनी में बैंडबाजे के साथ किया अक्षत का वितरण
बरेली, अमृत विचार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को बैंडबाजे के साथ राजेन्द्र नगर स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में घर-घर जाकर पूजित अक्षत और श्रीराम के चित्र का वितरण किया। इस दौरान लोगों ने रामभक्तों का स्वागत किया। रामभक्तों की टोलियों में महिलाएं भी शामिल थीं।
महानगर प्रचारक मयंक, भाजपा नेता गुलशन आनंद, लोकेश कालरा, सज्जन नरीमन ,शोभा अग्रवाल, अंजू साहनी, प्रतिभा गुप्ता, शिल्पी सिन्हा, रचना सक्सेना, तरुण कपूर, शिखा जेटली, पूनम त्रिपाठी, रूबी सक्सेना, आशा मेहंदीरत्ता, राम श्याम मिठवानी, विपिन भाटिया, चेतन जेटली, प्रदीप सक्सेना, सचिन खंडेलवाल मौजूद रहे। संचालन नीलम रस्तोगी, विकास शर्मा और मनीष अग्रवाल ने किया।
रथयात्रा के साथ कई कॉलोनियों में बांटे अक्षत और निमंत्रण पत्र: विक्रम नगर की कैंब्रिज बस्ती के स्वयंसेवकों एवं रामदूतों ने मेरी बरेली मेरी अयोध्या" का नारा लगाते हुए रामरथ लेकर ज्ञान सरोवर कॉलोनी, सिटी हार्ट कॉलोनी एवं कौशांबी एंक्लेव में घर-घर जाकर पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिए।
इस मौके पर विक्रम नगर के नगर संघ चालक डाॅ.कृष्ण अवतार वार्ष्णेय, व्यवस्था प्रमुख डॉ. नवनीत कृष्ण वार्ष्णेय, सरदार दलजीत सिंह, बी के कोचर, जगदीश अरोड़ा, राम अरोड़ा, मिंटू सूरी, प्रेम शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: जिले में अब हाइवे सर्किल बना, तीन थाने शामिल, नौ सर्किल हुए, नए में सीओ भी तैनात
