बरेली भी आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
बरेली, अमृत विचार: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को लखनऊ में जिला एवं शहर महानगर अध्यक्षों के साथ एक बैठक की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल प्रमुख रहे। बैठक में सभी महानगर अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी की 14 जनवरी शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिये गये।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला बताया कि बरेली में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आएगी। इसे सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। योगेश जौहरी, पारस शुक्ला, अनिल देव शर्मा, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र सोनकर, महशर खान, सादिक अंसारी, जहीरूद्दीन मुन्ना, डॉ. सरवत हुसैन, फिरोज खान, मसूद अली पीरजादा, हसनैन, रईस आलम, मुजम्मिल हुसैन, इस्लाम खान, यासीन अंसारी, आफताब आलम, अफसर खान, मुन्ना अंसारी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: गुलमोहर पार्क कॉलोनी में बैंडबाजे के साथ किया अक्षत का वितरण
