रामपुर : घर में घुसकर ग्रामीण ने की महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। घर में घुसकर ग्रामीण ने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेटी से दुष्कर्म करने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसके गांव का ही ग्रामीण राजकुमार उस पर काफी समय से गलत नियत रखता था। कई बार उससे छेड़खानी करने का प्रयास भी किया था। आरोप है कि छह जनवरी को आरोपी मौका पाकर महिला के कमरे में घुस गया। उसके साथ  छेड़खानी कर दी।

विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ाई करने में मिलेगी बड़ी राहत- प्रो. इक्तेदार

संबंधित समाचार