सीतापुर: चोरों ने घर का ताला तोड़कर पार किया नगदी सहित 60 हजार का माल
सोने के जेवरात सहित नगदी और घर मे बंधा बकरे को खोल ले गये चोर
सीतापुर, अमृत विचार। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब पांच हजार की नकदी सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित ने घर की हालत देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार,कस्बा पैंतेपुर के माहनगर निवासी जहीर पुत्र मोहम्मद सगीर ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। इस दौरान चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्शे में रखे सोने की दो अंगूठियों सहित लगभग पांच हजार की नकदी सहित एक बकरा कीमत 25 हजार को भी चुरा ले गए। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो घर का सारा समान बिखरा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए।
परिवार वालो ने घर मे बंधा बकरा सहित नकदी गायब देखा। प्रार्थी ने चोरी हुए समान की लिखित शिकायत करते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद ओमवीर सिंह चौहान ने बताया की जांच करवाकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कोहरे में रास्ता भटक गया था ग्रामीण
