Kanpur News: आए दिन विवाद से तंग महिला ने किया ससुराल जाने से मना, पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है।

कानपुर में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है। महिला के मुताबिक वह आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर मायके आ गई थी।

कानपुर, अमृतविचार। नौबस्ता में पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। परेशान होकर विवाहिता परिजनों संग मायके आ गई, जिस पर पति घर पहुंच गया और वापस चलने को कहा। मना करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया।

नौबस्ता मछरिया निवासी निशा परवीन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह जूही, परमपुरवा निवासी जावेद से हुआ था। आरोप है कि जावेद ने कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरु कर दी। मांग पूरी न करने पर जावेद मारपीट करने लगा और जान देकर घर वालों को फंसाने की धमकी देने लगे। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर 31 दिसंबर 2023 को परिजन जूही पहुंचे और निशा को अपने घर ले गए।

पीड़िता ने बताया कि शनिवार को जावेद घर आया और घर चलने को कहा। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद तीन तलाक देकर चला गया। एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति  को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: टाटमिल बस अड्डा हटाने के लिए पुलिस करेगी पत्राचार... घंटाघर चौराहे का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश दिए...

संबंधित समाचार