Weather News : केरल में मानसून की दस्तक, यूपी समेत 17 राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी, केरल, त्रिपुरा और असम में 6 और 7 जून को भारी बारिश होगी। अगले सात दिनों तक विभिन्न राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
अमृत विचार : देश में मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अगले 7 दिनों में केरल और कर्नाटक में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 6 जून को देश के 17 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। यूपी भी इनमें एक है। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बारिश के अनुमान ने गर्मी से तप रहे उत्तर भारत में बड़ी राहत की उम्मीद जगाई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी, केरल, त्रिपुरा और असम में 6 और 7 जून को भारी बारिश होगी। अगले सात दिनों तक विभिन्न राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम की बात करें तो 6 जून को पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक करीब 34 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिन जिलों को लेकर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है, उसमें शाहजहांपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, जालौन, कानपुर, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, चंदौली, प्रतापगढ़, सोनभद्र, आजमगढ़, वाराणसी, देवरिया, प्रयागराज, और गोरखपुर शामिल हैं। इन जनपदों में शनिवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।