रामपुर: पूर्व विधायक अफरोज अली खां बने सम्भल लोकसभा प्रभारी
रामपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई लोकसभा प्रभारियों की सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अफरोज अली खां को लोकसभा चुनाव के लिए संभल लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट चुकी है। अफरोज अली खां ने 1996 में पहली बार कांग्रेस के विधायक बने उन्होंने अपनी राजनीतिक की शुरूआत बीडीसी सदस्य से शुरू की।
उसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी में महासचिव भी रहे। कई बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव मे भी अपनी किस्मत आजमाई। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें:- अडाणी ग्रीन की 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का आठ महीने पहले ही भुगतान करने की योजना
