बरेली: गंभीर गर्भवती मरीज कर रहे रेफर, एचडीयू की सुविधा पर ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला अस्पताल में पिछले एक साल से चल रहा निर्माण

फोटो- जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में मौजूद मरीज।

बरेली,  अमृत विचार: जिला महिला अस्पताल से गंभीर गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। अस्पताल में एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) तो बन गई है लेकिन छह महीने बाद भी स्टाफ तैनात नहीं हो सका है। अस्पताल प्रबंधन भी मरीजों को जल्द सुविधा मिलने के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनवरी 2023 में यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। स्वीकृति के बाद अस्पताल के पोस्टपार्टम कक्ष में बेड, अलमारी समेत अन्य उपकरण लगा दिए गए हैं। इस काम को पूरे हुए करीब छह महीने हो चुके हैं लेकिन मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

स्टाफ की तैनाती को भेजा पत्र
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के अनुसार एचडीयू की सुविधा स्टाफ की तैनाती न हो पाने से शुरू नहीं हो सकी है। स्टाफ की तैनाती शासन स्तर से होनी है। वहीं कुछ उपकरण भी आने हैं। मरीजों को जल्द सुविधा मिल सके इसके लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है।

ये मिलनी हैं सुविधाएं
एचडीयू में मॉनिटर के साथ बाईपैप मशीन की सुविधा होगी। मरीजों को तत्काल इलाज मुहैया करवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को बेड पर ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। उसे अन्य विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डॉक्टर, नर्स समेत स्टाफ की एक अलग टीम तैनात रहेगी, ताकि मरीजों की उचित देखभाल की जा सके। मरीजों के इलाज के लिए आठ बेड की उपलब्धता होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगाए जाएंगे हीटर, ADSIC ने दिया आदेश

संबंधित समाचार