गोंडा: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक-कर्मचारी, कहा- सरकार ops लागू करे नहीं तो...
गोंडा। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षकों समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच राष्ट्रीय मंच के देवीपाटन मण्डल की तरफ से आयोजित एक दिवसीय भूख हड़ताल में चारों जिलों के शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन नहीं बहाल करती है तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा।
मंच के संयोजक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में इस एक दिवसीय भूख हड़ता का आयोजन किया गया है। हमारी सिर्फ और सिर्फ एक मांग है पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। संयुक्त मंच के मण्डल संयोजक दिलीप चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए क्रमवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि तहसील ,जिला, राज्य व राष्ट्र स्तर तक चरणवार आंदोलन किया जा चुका है और पेंशन बहाली तक आंदोलन लगातार चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि सदन से सड़क तक पेंशन की मांग उठ रही है। सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल कर देनी चाहिए। शिक्षक व कर्मचारी तन,मन,धन से इस आंदोलन के लिए तैयार है। भूख हड़ताल के पश्चात देश व्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ , प्राथमिक शिक्षक संघ , विशिष्ट बीटीसी, रेलवे संघ, आईटीआई, बेसिक हेल्थ वर्कर, इनकम टैक्स संघ, सिंचाई संघ, कृषि विभाग, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, पेंशनर्स संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, चकबंदी लेखपाल संघ, राजस्व संग्रह ,चकबंदीकर्ता संघ, आरटीओ संघ, अमीन संघ, बोरिंग टेक्नीशियन, निबंधन कर्मचारी संघ, सिंचाई संघ, नलकूप चालक संघ, ड्राइंग एसोसिएशन, संग्रह अनुसेवक संघ, कोषागार संघ, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, पशुधन प्रसार अधिकारी समेत 28 संघो ने प्रतिभाग करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मण्डल महा मंत्री अरुण यादव, मण्डल कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष बलरामपुर कमरुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती यज्ञ राम पाल महामंत्री, महामंत्री गोण्डा अजीत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष गोण्डा नरेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष आज़ाद बेग, मण्डल महामंत्री संजीव मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विजय बरवार, महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बलरामपुर अजय सिंह, मांडलिक मंत्री मंगल देव मिश्रा, वरिष्ठ राधेरमण प्रजापति, राकेश तिवारी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, कृपाराम यादव, सुभाषचंद्र शुक्ला, प्रसूनराज श्रीवास्तव, धर्मराज बरवार, बलवंत सिंह, तुलाराम गिरी, विपिन सिंह, तोताराम पांडेय, बाल मुकुंद पांडेय, आशुतोष वर्मा, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय, आलोक पांडेय, अरविंद सिंह, संजय सिंह, आनंद सिंह, देव प्रकाश पांडेय, बाल मुकुंद पांडेय, कृष्ण किशोर यादव, श्याम नारायण चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, राजू प्रसाद, राजेश तिवारी, पवन गुप्ता, अरुण कनौजिया, विपिन सिंह, प्रमोद पांडेय, विजय चौहान, राधे लाल, शरद सिंह, सोमेश सिंह, मंजूर इलाही, इरफान मोइन, दिलीप राठौर, राजेश शुक्ला, श्याम सुंदर पाठक, अवनीश पांडेय, शारदा प्रताप सिंह, संदीप तिवारी, विवेक मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, केके चौधरी, उमाशंकर पांडेय रजनीश, मारुति नंदन, ओम प्रकाश सरोज, मोफैसल, जावेद अहमद, प्रेम वर्मा, देवेश रंजन, वसीम खान, नरेंद्र गुप्ता सहित हज़ारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह व रघुनाथ पांडेय ने किया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे स्वर्ण जड़ित 14 दरवाजे, TEMPLE की बढ़ाएंगे शोभा
