राजस्थान: शादी का झांसा देकर पांच दिन तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेसलमेर। एक लड़का लड़की को भगाकर ले गया और शादी का झांसा देकर पांच दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं लड़का अब शादी से इंकार कर रहा है। लड़की उससे प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है लेकिन लड़के के सर्व समाज ने शादी कराने से मना कर दिया है। अब लड़की का साथ कोई नहीं दे रहा है। वहीं पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर रही है और लड़की के बयान ले रही है और उसकी माता और उसके भाई के भी बयान ले रही है।

पुलिस ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में भील समाज ने कहा है कि वह न्याय चाहता है। कोर्ट से अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। जबकि लड़का नाबालिग है उसकी बालिग होने में 7 महीने उम्र कम पड़ रही है। ऐसे में बालिग होने के बाद उसकी शादी हो सकती है। वहीं लड़की पूरी तरह से बालिग है। फिलहाल आज लड़के को पोकरण कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां होंगी, रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी 

 

संबंधित समाचार