बाइक सवार को अज्ञात डम्पर ने कुचला, एक की मौत दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र जायस अन्तर्गत नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात डम्फर ने बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जायस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर हालत में घायल युवक को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेज दिया है। हालात अभी भी गंभीर बताई जा रही है। 

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के गांव खैरहना निवासी धर्मेंद्र पुत्र महादेव (35) पांच भाइयों में सबसे  बड़ा था। परिवार के भरण पोषण के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने अक्सर दिल्ली आया जाया करता था। पिछले सप्ताह मंगलवार को ही दिल्ली गया था। आज मंगलवार को धर्मेंद्र पद्मावत ट्रेन से जायस रेलवे स्टेशन पर उतरा था। धर्मेंद्र का छोटा भाई मुकेश (18) उसे लेने रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन दोनो भाई मोटर साइकिल संख्या यूपी 36 आर 3748 से घर जा रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र जायस अन्तर्गत बान्दा टांडा नेशनल हाइवे पर सुबह करीब 7 बजे मोजमगंज पुलिया के पास तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात डम्फर ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक डम्फर लेकर फरार हो गया। जिसमें धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची जायस पुलिस ने घायल मुकेश को आनन फानन में सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चौकी बहादुरपुर इंचार्ज राज कुमार सिंह हेड कांस्टेबल ओमकार के साथ शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक धर्मेंद्र के तीन मासूम बच्चे क्रमशः मधू (8), शुभम (5), सुभाष (3) हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -Video : सपा कार्यालय पर लगी होर्डिंग से बढ़ी सरगर्मी, लिखा - आ रहे हैं हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम

संबंधित समाचार