Video : सपा कार्यालय पर लगी होर्डिंग से बढ़ी सरगर्मी, लिखा - आ रहे हैं हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार।  22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। इसको लेकर जब भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि क्या उन्हें प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा मिला है या क्या वो 22 जनवरी को राम मंदिर जाएंगे तो उन्होंने हमेशा एक ही जवाब दिया है कि जब भगवान राम बुलाएंगे तो जरूर जाएंगे। इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर राम मंदिर को लेकर एक होर्डिंग लगाई गई है। जो सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, सपा कार्यालय के बाहर लगी हुई इस होर्डिंग में एक ओर भगवान राम की तस्वीर है तो दूसरी ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव, वहीं बीच में राम मंदिर की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही इस होर्डिंग में लिखा है - आ रहे है हमारे आराध्य... प्रभु श्रीराम..। बता दें कि सपा कार्यालय के बाहर प्रभु श्रीराम की होर्डिंग समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने लगवाई है। वहीं इस होर्डिंग के लगने की काफी चर्चा हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी भी 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ भगवान श्रीराम का सहारा लेकर चुनाव लड़ेगी। 

ये भी पढ़ें -संगमनगरी से श्री राघव के चरणों में अर्पित की जा रहीं 10 अलमारी, रखे जाएंगे रामलला के वस्त्र

संबंधित समाचार