अयोध्या : रोडवेज ने आटो में मारी टक्कर, चालक की मौत - तीन घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या - लखनऊ हाइवे पर सोहावल चौराहा के निकट मंगलवार को सुबह परिवहन निगम की बस ने एक आटो में टक्कर मार दी। कोहरे के चलते हुए इस हादसे में आटो चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आटो अयोध्या से भेलसर जा रहा था। 

इसी दौरान रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक आटो चालक का नाम मनोज तिवारी निवासी दर्शननगर बताया गया है। अन्य घायलों में अर्चना तिवारी, बालिका आदित्या व एक अन्य अज्ञात शामिल है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी कार - एक की मौत, सात लोग गंभीर

संबंधित समाचार