कासगंज: चंडौस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोरोंजी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंडौस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।

मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। सोमवार रात लगभग आठ बजे गांव चंडौस निवासी 50 वर्षीय बालकिशन गोली लगने से घायल हो गया। गोली बाल किशन के बाहीं जंघा में लगी है।

गंभीर घायल को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले गए है। घटना को लेकिर घायल का कहना है कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है। परिजन भी घायल के बयान को सही बता रहे हैं।

जबकि पुलिस का मानना है कि घर के अंदर गोली लगी है। कयास लगाया जा रहा है कि वृद्ध तमंचा साफ कर रहा हो या फिर उसकी अंटी में लगा तमंचा चला है जिससे वह घायल हुआ है। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध है।

जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। उसका हाल जाना है। उपचार के लिए उसे अलीगढ़ रेफर किया है। घटना संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अजीत चौहान, सीओ सिटी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात